बेतुल जिले में हुई झमाझम बारिश , फसलों को राहत
बैतूल-
पिछले कई दिनों से बारिश की बेरूखी
ने किसानों सहित आमजन की चिंताएं बढ़ा
दी थी। बारिश को लेकर जहां पूजन पाठ के
दौर चल रहे है। तो वही अनोखे टोटकों को
भी बड़े पैमाने पर अंजाम दिया जा रहा है । -
गुरूवार का दिन किसानों और लोगो के लिए
राहत भरा रहा। जहां दोपहर के बाद अचानक ·
मौसम ने करवट बदली। तेज हवाओं के साथ
बारिश होनी भी शुरू हो गई । बैतूल शहर में
हांलाकि रिमइिम बारिश होती रही। लेकिन
जिला मुख्यालय के आस-पास स्थित क्षेत्रों में
झमाझम बारिश होने के बाद फसलों को राहत
भी मिली है। इधर जोरदार बारिश होने के
चलते नेशनल हाईवे स्थित सूखी और धार
नदी भी उफान पर आ गई और लगभग 3 घंटे
तक पुल के ऊपर से पानी गुजरने के चलते
हाईवे के दोनो तरफ वाहनों की लंबी-लंबी
लाईने |लग गई। इस दौरान मरीज लेकर
भोपाल जा रही एम्बुलेंस भी रोकनी पड़ी।
बेतुल सहित कई गांव में बरसे बादल
बैतूल बाजार,मिलानपुर, कल्याणपुर, खंडारा खेड़ली,
बरसाली, शाहपुर, भौंरा, नीमपानी, बरेठा,
देसावाड़ी सहित कई गांवों में जोरदार बारिश
हुई। किसानों के मुताबिक अचानक हुई ।
बारिश के चलते खेतों के गीले होने के कारण
जहां मुरझाती फसलें ग्रोथ पर आ जायेगी तो
वही बीजों में अंकुरण भी तेजी से होगा।
किसानों का कहना है कि अब लगातार बारिश
की जरूरत है। तभी फसलें लहलहा सकती
है।
Betul-weather-news
