आयकर विभाग में हाल ही में पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए एसएमएस सुविधा प्रदान की है ।जिससे पैन कार्ड के यूजर्स अपने आधारकार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक कर पाएंगे। आधार कार्ड की आनिवर्यता के पश्चात आधार को यूजर्स की पहचान के तौर पर देखा जाता है ।आयकर विभाग ने पेन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए एसएमएस सुविधा अभी हाल ही में जारी की है ,पहले यह कार्य आयकर विभाग की वेबसाइट पर होता था । परन्तु अब एसएमएस के जरिए पैनकार्ड से आधार कार्ड को लिंक कराना और भी आसान हो गया है।
विभाग ने करदाताओं से एसएमएस-आधारित सुविधा का उपयोग करके अपने आधार को अपने पैन से जोड़ने का आग्रह किया है।
अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 पर एसएमएस भेजें। निम्नलिखित प्रारूप में:
अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 पर एसएमएस भेजें। निम्नलिखित प्रारूप में:
UIDPAN <SPACE> <12 अंकों का आधार> <स्पेस> <10 अंकों का पैन>
उदाहरण:
UIDPAN 123456789123 AKPLM2124M
