लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

मध्य प्रदेश का इतिहास तथ्य एवं रोचक जानकारी

मध्य प्रदेश मध्य भारत का बहुत ही सुंदर राज्य है मध्य प्रदेश भारत की केंद्र में स्थित होने के कारण पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। यहां हिंदू ,बौद्ध ,जैन, धर्मो के धरोहर । प्रदेश का प्राकृतिक सौंदर्य बहुत अनूठा है। मध्यप्रदेश में विंध्य और सतपुड़ा पर्वतों की अद्भुत श्रंखला है, जो इसे और भी खूबसूरत बनाती है। मुख्य नदी प्रणाली में हो नर्मदा और ताप्ती है जो अविरल पूर्व की ओर प्रवाहित हो रही है, इसके साथ ही यहां चंबल, बेतवा, सोना महानदी पश्चिम की ओर प्रवाहित हो रही है।

मध्य प्रदेश का इतिहास तथ्य एवं रोचक जानकारी

          म  प्र  का इतिहास तथ्य एवं रोचक जानकारी

मध्य प्रदेश रीति-रिवाजों एवं मान्यताओं का प्रदेश है, और इसी रीति रिवाजों एवं मान्यताओं ने त्योहारों एवं मेलो को आपस में जो डा हैं। भोजपुर खजुराहो पचमढ़ी एवं उज्जैन आदि इतिहासिक दार्शनिक स्थल है। झाबुआ में भगोरिया नृत्य और खजुराहो में वार्षिक उत्सव पर्यटकों के लिए यादगार लम्हा है। मध्यप्रदेश में एक प्रसिद्ध शहर उज्जैन है जो दुनिया भर में विख्यात है यहां बाबा महाकाल विराजते हैं। हर 20 साल में यहां एक बार कुंभ मेला लगता है। खजुराहो पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान यहां हर साल देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां स्थापित कला को देखने के लिए आते हैं।