लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

मध्य प्रदेश क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर में ग्रेजुएट और टेक्निकल अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, 

जबलपुर ने अप्रेंटिस के 40 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इनमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्निकल अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार डाक के माध्यम से आवेदन कर सकत हैं। डाक से आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2019 है।  


ग्रेजुएट अप्रेंटिस, पद : 16 
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा संस्थान से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
स्टाइपेंड : 4,984 रुपये। 
टेक्निकल अप्रेंटिस, पद : 24 
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।
स्टाइपेंड : 3,542 रुपये। 
आयु सीमा : नियमानुसार। 
आवेदन शुल्क : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारो को कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा। 
चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर किया जाएगा। 
आवेदन प्रक्रिया : 
– उम्मीदवार वेबसाइट (www.mpez.co.in)  पर लॉगइन करें। होमपेज खुलने पर करियर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
– ऐसा करने पर एक नया वेबपेज खुल जाएगा। इस पेज पर रिक्तियों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और संबंधित विज्ञापन खोलें।
– अब इस विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें।
– इस विज्ञापन के साथ ही आवेदन पत्र का प्रारूप संलग्न किया गया है। इसका ए4 साइज के पेपर पर एक प्रिंटआउट निकाल लें।
– अब आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़कर दर्ज करें। साथ ही निर्धारित स्थान पर अपनी हालिया खिंचाई गई फोटोग्राफ चिपकाएं।
– इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र के साथ मांगे गए प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी संलग्न करें।
– इन सभी को एक लिफाफे में डालें और उसके ऊपर साफ शब्दों में एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ…………..(आवेदित पद का नाम) लिखें।
– अंत में तैयार लिफाफे को डाक के माध्यम से निर्धारित तिथि तक तय पते पर भेज दें। 
यहां भेजें आवेदन पत्र : 
मुख्य अभियंता (जबलपुर क्षेत्र), मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शेड नंबर-3, रामपुर, जबलपुर-482008
महत्वपूर्ण तिथि : 
डाक से आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि : 31 अक्टूबर 2019 
अधिक जानकारी यहां : 
वेबसाइट : www.mpez.co.in
Keywords- Apprentice Jobs, iti jobs , jabalpur Apprentice, madhya pradesh govt jobs

 ई सिगरेट क्या है(what is e cigarette)............................