![]() |
| image Source google |
बेतूल - आज के समय दुनिया में सबसे ज्यादा यूज करने वाला एप व्हाट्सएप है। व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज के समय बच्चे से लेकर बड़ों तक हर कोई करता है क्या आपको पता है व्हाट्सएप अब आपकी मुसीबत बढ़ा सकता है । व्हाट्सएप इन दिनो मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है।हाल ही में वॉट्सऐप पर पेगासस स्पाईवेयर अटैक हुआ था। इससे उबरने से पहले ही वॉट्सऐप ने एक बार फिर यह कन्फर्म किया है मैसेजिंग ऐप हैकर्स के निशाने पर है। वॉट्सऐप ने कहा वलनरेबिलिटी के चलते हैकर्स आप के वॉट्सऐप डेटा और फोन डेटा को कंट्रोल कर सकते हैं।
ऐसे हो सकता है आपका व्हाट्सएप हैक
हैकर्स आपके व्हाट्सएप पर इनफेक्टेड वीडियो फाइल भेज कर हैक कर सकते हैं। वीडियो फाइल MP4 फॉर्मेट मैं होंगी। अगर आप इस वीडियो फाइल को डाउनलोड करके प्ले करते हैं तो आपके व्हाट्सएप का डाटा और मोबाइल फोन के डाटा को हैकर्स कंट्रोल कर सकता है।
हैकिंग से बचने के लिए तुरंत करे अपने फोन में यह सेटिंग
अपने व्हाट्सएप को हैक होने से बचाने के लिए अपने व्हाट्सएप मैसेंजर एप को तुरंत गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अपडेट करें अगर आप आईफोन यूजर है तो आईफोन एप स्टोर पर जाकर अपने व्हाट्सएप को अपडेट कर सकते है। पेगासस आने से व्हाट्सएप के एंड टू एंड एंक्रिप्शन पर सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि व्हाट्सएप के एंड टू एंड इंक्रिप्शन को काफी सेफ माना जाता था। वैसे तो पेगासस ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है परंतु व्हाट्सएप को अपडेट कर कुछ हद तक हम अपने व्हाट्सएप को हैंग होने से बचा सकते हैं।
