लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

बैतूल और उसके आस पास के गांव ने गिरे ओले फसलों को नुक़सान ।

Betul news today

Betul :- बुधवार की रात हुई बारिश में बारिश के साथ साथ चने के आकार के ओले गिरने से किसानों की फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा है बुधवार की रात बैतूल से लगे सुहागपुर , खंडारा, मिलानपुर,बेतुल बाज़ार, क्षेत्र में ओले गिरने से गेहूं, चना, मटर आदि फसलों को नुकसान को नुक्सान पहुंचा है। असमय में बारिश और ओलावृष्टि और मौसम का खराब होना आधी समस्या किसानों के लिए नुकसानदायक होती है ।ओलावृष्टि के कारण चने और मटर की फसलों मैं आए फूल झड़ चुके हैं और पौधों की डंडी भी टूट जाती हैं जिससे फसलों को काफी हानि पहुंची  है।
मावठे के साथ मुलताई, आमला तथा बैतूलबाजार सहित आसपास के गांवों में ओले गिरे। तेज बारिश से खेतों में लगी फसलें डूब गईं। ओले गिरने से मुलताई में गेहूं, चना सहित सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मुलताई क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में आंवले के अाकार के ओले गिरे। आमला क्षेत्र के आधा दर्जन गांव भी ओलावृष्टि हुई। जिले में सर्वाधिक बारिश बैतूल में डेढ़ इंच हुई। वहीं आमला तथा चिचोली में लगभग एक इंच बारिश हुई। मुलताई में भी पौन इंच बारिश दर्ज की गई।