प्रशानिक अमले ने नगर में चौक चौराहों पर बनी होली हटाकर ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले गया
बैतूल मप्र - धार्मिक नगरी बैतूल बाजार में प्रशासन ने रंग में भंग डालते हुए सार्वजनिक स्थलों पर बनी होलिका को हटा दिया है पूरे नगर में प्रशासनिक दस्ते ने घूमकर होलिका हटाई है जंहा लोगों की भीड़ इकट्ठा होने की संभावनाएं थी| प्रशासन की इस कार्यवाही से लोगों में नाराजगी है कोरना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है और रविवार का लॉक डाऊन भी है इसी बीच हिन्दू परंपरा के अनुसार प्रमुख त्योहार होलिका दहन भी रविवार रात्रि को होना है इसलिए नगर में लोगों के द्वारा छोटी कम लकड़ीयो की होली बनाई गई थी कि जिसे शाम को जलाकर होली मनाई जाती उससे पहले प्रशासन की नजर इन होलियों पर पड़ गई उसके बाद इन होलियों को ट्रेक्टर ट्राली में भरकर उठा लिया गया|सुबह नगर में एसडीएम सीएल चनाप ने लॉक डाऊन का जायजा लिया था इसी दौरान उन्हें चौक चौराहे पर बनी होलोका दिखाई दी और उन्होंने नगर परिषद को आदेश दिया था कि सार्वजनिक होली नही जलेगी इन्हें हटाया जाए| उसके बाद तहसीलदार अशोक डहेरिया , परिषद के उपयंत्री सुभाष शर्मा, राजस्व अधिकारी रमेश गायख वाड, बैतूल बाजार पटवारी योगेश चढोकार ,आर आई हरीश गढेकर व बैतूल बाजार थाने के एस आई मोहित दुबे व टीम ने पूरे नगर में घूम घूमकर चौक चौराहे पर बनी आज़ाद वार्ड, चौकीपुरा, सत्यनारायण मन्दिर ,बाजार चौक, माता मंदिर , भवानी पुरा,सलाई पुरा से सार्वजनिक होली हटाने की कार्यवाही की |
फ्री में डीमैट एकाउंट खोलने के लिए क्लिक करे
तहसीलदार अशोक डहेरिया ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार चौक चौराहे पर होली नही जलेगी जंहा लोग इक्कठा हों घरों के सामने होली जला सकते है अपने घरों में भी होली जला सकते है बैतूल बाजार नगर में कई स्थानों पर सड़क किनारे चौक चौराहे पर होली बनाई गई थी ऐसी करीब 11 होली जिन्हें हटाया गया है
वंही प्रशासन की इस कार्यवाही से लोगों में नाराजगी है कि उनकी होली को प्रशासन ने इस तरह ट्रेक्टर ट्राली में भरकर ले गए लोगों का कहना है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने गाइड लाइन जारी की है रात्रि 10 बजे के पहले होली जला कर उत्सव मना ले उसी को देखते हुए कम लकड़ी की छोटी छोटी होली बनाई गई थी और शाम 7 बजे उसकी पूजा कर होली जला ली जाती लेकिन प्रशासन ने होली हटाकर होलिका जलाने से वंचित कर दिया
