बैतूल विधायक निलय डागा को मिली धमकी के विरोध में एसडीओपी नम्रता सोंधिया को ज्ञापन सौंपने के दौरान कहा ज्ञापन सौंपने पहुंचे पूर्व विधायक पीआर बोड़खे, हाजी शमीम खान, बंधू बारंगे, सुमीत शिवहरे, नितेश साहू, विनोद बेले, सुधीरपुरी गोस्वामी, निशा भारती, रामा उबनारे, आशिष जैन, आसिफ खान, संतोष साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि बैतूल के विधायक को असामाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है लेकिन अभी तक आरोपित नहीं पकड़ा गया है।
कांग्रेसीयो का कहना है कि धमकी की घटना को बहुत समय बीतने के बाद भी आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।कांग्रेसियों के अनुसार एक कांग्रेसी विधायक को जान से मारने की धमकी देना गंभीर घटना है जिसका पूरे जिले के कांग्रेसी विरोध करते हैं तथा शीघ्र आरोपित को पकड़ने की मांग करते हैं।
