लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

Zomato IPO Allotment Status ऐसे करे चेक

 

Zomato IPO Allotment: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज यानी 22 जुलाई 2021 से Zomato IPO में शेयरों का अलॉटमेंट होगा. अगर किसी निवेशक को IPO का अलॉटमेंट नहीं हुआ तो 23 जुलाई को फ्रीज किया गया पैसा रिफंड हो जाएगा.



मुंबई :
Zomato IPO Allotment: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato का IPO 14 जुलाई को खुला था और 16 जुलाई 2021 को बंद हो गया था. Zomato ने अपने आईपीओ के लिए 72 से 76 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है और इस IPO के जरिए 9,375 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. बता दें कि Zomato के IPO में 9 हजार करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू को जारी किया जाएगा. वहीं 375 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल जारी होगा. एंकर इनवेस्टर्स के लिए 13 जुलाई को कंपनी का इश्यू खुल गया था. बता दें कि जोमैटो के आईपीओ के 75 हिस्से को क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है.

शेयरों का अलॉटमेंट कब होगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज यानी 22 जुलाई 2021 से Zomato IPO में शेयरों का अलॉटमेंट होगा. अगर किसी निवेशक को IPO का अलॉटमेंट नहीं हुआ तो 23 जुलाई को फ्रीज किया गया पैसा रिफंड हो जाएगा. वहीं अगर शेयर का अलॉटमेंट हो जाता है तो 26 जुलाई तक डिमैट अकाउंट में शेयर आ जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 जुलाई को NSE, BSE पर लिस्टिंग हो सकती है. अलॉटमेंट की जानकारी लिंकटाइम इंडिया (Link Intime India) और स्टॉक एक्सचेंज (https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx) की वेबसाइट से मिल जाएगी.