लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

गांव-गांव खुली अवैध शराब की दुकानें, कई परिवार टूटने की कगार पर।

Durdarshan,durdarshan.site, Doordarshan,बैतूल पब्लिक न्यूज़,Betul News Today Dainik Bhaskar,बैतूल पत्रिका हिन्दी न्यूज़,Betul Patrika epaper today,आमला-बैतूल न्यूज़, Multai news,Betul bhaskar epaper today, बैतूल भास्कर मुलताई,बेतुल न्यूज़ टुडे दैनिक भास्कर,betul news whatsapp group link,betul amla news,मुलताई पत्रिका न्यूज़,बैतूल भास्कर मुलताई,बैतूल क्राइम न्यूज़,betul bazar news,betul aathner news ,betul pattan news , bhaisdehi news,betul multai news, Hoshangabad news,itarsi news, chhindwara news

विदेशी शराब दुकान से देशी मदिरा और देशी मदिरा की दुकान से विदेशी शराब की बिक्री जारी ।

बैतूल (Betul News) - आदिवासी ब्लाक चिचोली और भीमपूर में संघ सत्ता और संगठन के सानिध्य में शराब ठेकेदार गांव ,गांव और गली गली में अंग्रेजी और देशी शराब बेच रहा है वही आबकारी और पुलिस की साठगांठ से अंग्रेजी शराब की दुकान से देशी शराब और देशी शराब की दुकान से अंग्रेजी शराब की खुले आम बिक्री की जा रही है।वही बैतूल इंदौर हाइवे पर बने ढाबे होटल और ठेलों पर खुले आम अंग्रेजी और देशी शराब की बिक्री की जा रही है ।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भडूस की देशी शराब दुकान से ही अंग्रेजी शराब बेची जा रही है वही खेड़ीसांवलीगढ़ की अंग्रेजी शराब की दुकान से धड़ल्ले से देशी शराब बेची जा रही है ।वही चिचोली में भी अंग्रेजी शराब दुकान से देशी मदिरा और देशी शराब दुकान से विदेशी शराब बेची जा रही है ।भीमपूर कि विदेशी शराब दुकान से बड़े पैमाने पर देशी मदिरा बेची जा रही है ।

अंग्रेजी और देशी शराब का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने गांव-गांव अपनी अवैध दुकानें खुलवा दी है। यहां पर शराब अब बे रोक टोक बिक रही है जगह जगह धड़ल्ले से शराब बिक्री से जिसका नतीजा यह निकल रहा है कि लोग जमकर नशा कर रहे हैं, जिससे कई परिवार टूट रहे हैं तो वहीं वाहन दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। यह जानकारी होने के बाद भी आबकारी विभाग द्वारा अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

आबकारी ठेकेदारों ने देशी एवं अंग्रेजी शराब बेचने के ठेके लिए है। ठेका शहरी क्षेत्र के अंदर ही शराब बेचने का होता है, जिसकी शर्तें आबकारी विभाग एग्रीमेंट करके लागू करता है। ठीक इसी तरह भडूस, खेड़ीसावलीगढ़, चिचोली और भीमपूर के अंदर ही शराब बिक्री करने का प्रावधान रखा गया है। सीमा के बाहर नहीं और वो भी एक स्थान से यानी की दुकान से ही शराब की बिक्री होगी।परन्तु शराब ठेकेदार द्वारा नियमो का पालन नही किया जा रहा है और गांव गांव गली गली विदेशी और देशी शराब की बिक्री की जा रही है।

शराब के यह हैं दुष्परिणाम : गांव गांव शराब बिक्री से आए दिन होने वाली वाहन दुर्घटनाएं यह साबित कर रही है ज्यादातर वाहन चालक नशे की हालत में मिले है।