कियारा आडवाणी(Kiara Advani)जिन्होंने हाल ही में इंडस्ट्री में 7 साल पूरे किए हैं, वे जल्द ही अपने कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा (sidharth Malhotra)के साथ काम करती नजर आएंगी। ईटाइम्स के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, कियारा ने सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया, जिसे उन्होंने 'अपने सबसे करीबी दोस्तों में से एक' कहा।
