ताज़ा खबरबैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट
भोपाल में आर्थिक तंगी के कारण एक इंजीनियर ने पत्नी के साथ पिया जहर, बच्चों को टाइल्स कटर से काटा।
मध्यप्रदेश की की आर्थिक राजधानी भोपाल में आर्थिक तंगी के कारण एक सिविल इंजीनियर ने पत्नी के साथ जहर पी लिया साथ ही अपने दो बच्चों का सोते समय टाइल्स कटर से गला काट दिया घटना में इंजीनियर और बेटे की मौत हो गई है वहीं बेटी और पत्नी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है वहीं मिसरोद थाना प्रभारी निरंजन शर्मा ने बताया कि बेरोजगार इंजीनियर और उसकी पत्नी ने आत्महत्या करने का फैसला कर के पहले जहर किया और उसके बाद अपने बच्चों का गला टाइल्स कटर से काटा जिससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई लेकिन मशीन खराब हो जाने से बेटी बच गई फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।