लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

Betul News : क़रीब 17 महीने के बाद नागपुर इंदौर एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरूआत

Betul news today

आज से इंदौर नागपुर के बीच चलने वाली दोनों साप्ताहिक ट्रेनों को भी शुरू किया जा रहा है । जिससे बैतूल से इंदौर जाने के लिए सप्ताह में दो दिन ट्रेन रहेगी जिसमें एक दिन देवास होते हुए और एक दिन उज्जैन होते हुए इंदौर जाएगी । रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन क्रमांक 09213 प्रति रविवार इंदौर से शाम को चलकर सोमवार सुबह 5 बजे बैतूल पहुंचेगी और यहां से नागपुर जाएगी । 23 अगस्त से प्रति सोमवार को ट्रेन क्रमांक 09214 नागपुर से चलकर रात 21.34 बजे बैतूल पहुंचेगी और शाम को मंगलवार सुबह उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक 09223 आज से प्रति मंगलवार शाम को डॉ . अंबेडकर नगर इंदौर से चलकर बुधवार सुबह 5.12 बजे बैतूल आएगी । वापसी में ट्रेन क्रमांक 09224 कल से प्रति बुधवार को शाम को नागपुर से चलकर रात 9.32 बजे बैतूल आएगी । बैतूल से 9.34 को निकलकर गुरुवार सुबह देवास होते हुए इंदौर जाएगी । उक्त ट्रेन को भी स्पेशल ट्रेन के नाम से चलाया जा रहा है जिससे ट्रेन में यात्रा करने के लिए आरक्षक करवाना अनिवार्य होगा । इंदौर नागपुर ट्रेन शुरू होने से जिलेवासियों को प्रति सोमवार और बुधवार को सुबह नागपुर जाने के लिए ट्रेन उपलब्ध हो जाएगी ।