लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

बैतूल सहित 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

 

24 घंटों में बुरहानपुर, बैतूल और खंडवा में भारी बारिश की संभावना है


बैतूल सहित 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट बैतूल, खंडवा और बुरहानपुर में अगले 24 घंटे में 3 से 8 इंच तक बारिश का अनुमान।

Betul News : मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना में एक बार फिर एक्टिव होने के संकेत दिए हैं। मंगलवार शाम से राज्य के 20 जिलों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई है। कुछ जिलों में बुधवार सुबह भी बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी सिस्टम अगले दो-तीन दिनों में मध्यप्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। इस हफ्ते में तेज बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। अगले 24 घंटों में बुरहानपुर, बैतूल और खंडवा में भारी बारिश की संभावना है। यहां 3 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, राजगढ़, सीहोर, बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, हरदा, धार, देवास में भी भारी बारिश की संभावना है।