(Betul news) बैतूल में सोमवार को बच्चा चोरी करने वाले बदमाश को पकडा गया है । यहां रेलवे स्टेशन के पास बदमाश ने 5 साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश की । वो उसका मुंह दबाकर भागने लगा । इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों की नजर बदमाश पर पड़ी तो उन्होंने उसे दबोच लिया । लोगों ने बदमाश की पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया । आरोपी पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है । बैतूल गंज थाना के ASI जुगलकिशोर के मुताबिक एक महिला सुबह गोंडवाना एक्सप्रेस से अपनी तीन बेटियों और एक बेटे को लेकर रेलवे स्टेशन से बाहर निकली । इस दौरान एक व्यक्ति उसका पीछा करने लगा । महिला अपने बेटे को गोद में उठाए हुई थी । जबकि , दो बेटियां उसके आगे चल रही थीं । इसी दौरान 5 साल की एक बेटी थोड़ा पीछे रह गई । इसका फायदा ऊठाकर पीछे चल रहे व्यक्ति ने बच्ची का मुंह दबाया और उसे उठाकर भागने लगा । इस पर वहां खड़े लोगों ने युवक को दबोच लिया
ताज़ा खबर
बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट
