लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

बैतूल के भीमपुर इलाके में 30 लाख की धोखाधड़ी।

ठगी करने वाला कियोस्क संचालक पकड़ा:महिलाओं को झांसा देकर लगाया 30 लाख का चूना, गिरफ्तार

Betul news: बैतूल के भीमपुर इलाके में महिलाओं के स्व-सहायता समूह से जुड़ीं महिलाओं से ठगी कर करीब 30 लाख का गबन करने वाले कियोस्क संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि यह संचालक समूहों की महिलाओं को लोन दिलाकर उनके खाते की रकम खुद के बैंक एकाउंट में जमा करवा लेता था।

एसपी सिमाला प्रसाद को की गई शिकायत के बाद हरकत में आई चिचोली पुलिस ने कियोस्क संचालक बृजलाल इवने के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे करता था ब्रजलाल  महिलाओं के साथ धोखाधड़ी

ब्रजलाल इवने ने आसपास के गांव में महिलाओं को झांसा देकर करीब 10 स्व-सहायता समूह तैयार करवाए थे। इन समूहों में करीब 90 महिलाओं को जोड़ा गया था। इन महिलाओं के समूह को यह संचालक प्राइवेट बैंक फाइनेंस कंपनियों के जरिए 20 से 30 हजार रुपए तक का लोन दिलवा देता था। लोन की रकम आवेदक महिलाओं के खाते मे आने के बाद ब्रजलाल इवने लोन की किस्तें जमा कराने का बोलकर उनके लोन की राशि धोखाधड़ी कर अपने खाते में जमा करवा लेता था। उसने समूहों की कुछ किस्तों का भुगतान करने के बाद बाकी रकम धोखाधड़ी कर हड़प ली थी।

एसडीओपी महेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी ने महिलाओं को बंधन बैंक, उत्कर्ष बैंक, ग्रामीण कोटा, ग्राम शक्ति फाइनेंस, भारत फाइनेंस, अन्नपूर्णा फाइनेंस जैसी कंपनियों से लोन दिलवाया था।