लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

मध्यप्रदेश : शराबबंदी के रास्ते सियासत के वास्ते


शराबबंदी के रास्ते सियासत के वास्ते पूर्व मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर सक्रियता के संकेत दे दिए हैं 14 जनवरी के बाद एक बार फिर मैदान में उतरने की बात कही है साथ ही में अपनी ही पार्टी की सरकार को शराबबंदी के मुद्दे पर अल्टी मैतम देती नजर आई उमा भारती की सक्रिय राजनीति को लेकर उनके इस बयान के चर्चे हर जगह हो रहे है।

उमा भारती (uma Bharti News) इन मुद्दों को लेकर सरकार से लड़ सकती है:

  1.  उमा भारती मध्य प्रदेश में महिलाओं को जोड़ने के लिए शराबबंदी आंदोलन ।
  2. ओबीसी वर्ग को जोड़ने के लिए 27 % आरक्षण का मसला ।
  3.  बुंदेलखंड के विकास का मामला केन बेतवा पुल नर्मदा और सफाई अभियान ।

कांग्रेस उमा (uma Bharti) भारती के शराबबंदी को लेकर दिए गए अल्टीमेटम को दिखावा बता रही है लेकिन कांग्रेस उमा भारती की बात का समर्थन करते भी जरूर नजर आ रही है जिसमें उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में आपस में टकराव है।

उमा भारती ने अपने बयान में कहा कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव जरूर लाना चाहती है लेकिन विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर भी इनकार नहीं किया।