लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

Betul News : शराबी युवक नहाने के लिए कुएं में कूदे एक युवक की पानी में डूबने से मौत


आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम हिडली में तीन शराबी युवक नहाने के लिए कुएं में कूद गए। दो युवक तैरते हुए बाहर निकल गए, लेकिन एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई

Betul News :आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम हिडली में तीन शराबी युवक नहाने के लिए कुएं में कूद गए। दो युवक तैरते हुए बाहर निकल गए, लेकिन एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। आठनेर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि सोमवार दोपहर को ग्राम हिडली में गणेश विसर्जन का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल तीन युवक गांव में ही बने पंचायती कुएं में नहाने के लिए कूद गए। जैसे ही युवकों ने कुएं में छलांग लगाई वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जब तक पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती दो युवक कुएं से बाहर निकल गए, लेकिन एक युवक की कुएं के पानी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुगम पिता भीमू 35 वर्ष निवासी हिडली के रूप में की है। लगभग एक घंटे तक पुलिस ने रेस्क्यू चलाकर कुएं के भीतर युवक की तलाश की। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को कुएं के बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है। मर्ग कायम कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। नहाने के कुएं में कूदे दो युवक जुगल उईके 40 वर्ष और लवकुश सुरक्षित बाहर निकल गए है। युवकों ने बताया कि जब गणेश विसर्जन का जुलूस गांव से निकल रहा था इसी दौरान गर्मी का एहसास हुआ। वैसे ही उन्होंने नहाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। जुगल और लवकुश तैरते हुए कुएं के बाहर निकलने में सफल हो गए, लेकिन सुगम कुएं के बाहर नहीं निकल पाया और पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद कुएं के आसपास ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी थी। थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बनाई। कुएं के आसपास लगी भीड़ को हटाया गया इसके बाद रेस्क्यू चलाकर मृतक को बाहर निकाला।