लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

Hartalika Teej 2021 Mehndi Designs :- बेस्ट 9 डिजाइन जो आपको हाथो को बना सकते है खूबसूरत।

Hartalika Teej 2021 Mehndi Designs

सोलह श्रृंगार के साथ मेहंदी को हरतालिका तीज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. हरतालिका तीज पर आप अपने हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स, जिन्हें आप अपने हाथों पर अप्लाई कर सकती हैं।

Hartalika Teej 2021 Mehndi Designs: हैप्पी हरतालिका तीज! (Happy Hartalika Teej) आज यानी 9 सितंबर को विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य का पर्व हरतालिका तीज (Hartalika Teej) मना रही हैं. हरतालिका तीज उत्तर भारतीय राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश और बिहार में सुहागन स्त्रियों द्वारा मनाई जाती है. इस दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं, इसलिए इसे काफी कठिन व्रत माना जाता है. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती (Mata Parvati) की पूजा करती हैं. मेहंदी को भी इस पर्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. हरतालिका तीज पर आप अपने हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स, जिन्हें आप अपने हाथों पर अप्लाई कर सकती हैं.