Pawandeep Rajan Net Worth : देश के नए राइजिंग स्टार पवनदीप राजन अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अपनी आवाज़ और अपनी गायिकी से लाखों दिलों पर राज करने वाले पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) ने इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) का ख़िताब अपने नाम किया है. उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने अपनी शुरुआत पहाड़ी गाने से की और अपनी मधुर आवाज से केवल उत्तराखंड के लोगों को ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लोगों को अपना दीवाना बना दिया है.कई रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन आइडल जीतने के बाद पवनदीप (Pawandeep Rajan Net Worth 2021) के नेट वर्थ में बदलाव आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पवनदीप राजन के पास 1 मिलियन डॉलर से 2 मिलियन डॉलर के बीच की कुल संपत्ति है. रिपोर्ट के मुताबिक पवनदीप की सैलरी 10-20 लाख रुपए है और वो एक रॉयल लाइफस्टाइल जीते हैं. यही नहीं पवनदीप के पास Mahindra XUV 500 जैसी लग्जरी गाड़ी भी है।
27 जुलाई 1996 को भारत के उत्तराखंड राज्य के चंपावत जिले में जन्मे पवनदीप को बचपन से ही गाने का खूब शौक था. वह टेलीविजन के प्रसिद्ध चैनल एंड टीवी के फेमस शो, द वॉइस ऑफ इंडिया के विजेता भी रह चुके हैं. इंडियन आइडल 12 जीतने के बाद पवनदीप के पास खूब प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं. आज पवनदीप ने अपनी मेहनत से अपनी ज़िंदगी बदल डाली है