Madhya Pradesh (Shahdol news) : मध्य प्रदेश के शहडोल में एक 40वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चिकन पकाने से मना करने पर पत्नी की हत्या कर दी जानकारी के मुताबिक घटना 23 अगस्त की है इस हत्याकांड में महिला के पति के शामिल होने का खुलासा मामले की जांच के बाद हुआ पुलिस ने बताया कि उसे शुरुआत में सूचना मिली थी कि महिला की किसी हादसे में मौत हुई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी की पत्नी के सिर पर वार किया गया था जिससे उसकी मौत हुई थी आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी से चिकन बनाने के लिए कहा था लेकिन जब उसने चिकन बनाने से इंकार कर दिया तब उसे गुस्सा आ गया और फिर उसके साथ मारपीट की थी।
ताज़ा खबर
बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट