लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

MP में ठंड की शुरुआत:60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, पारा 7 डिग्री लुढ़का

 

MP में ठंड की शुरुआत:60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, पारा 7 डिग्री लुढ़का; पचमढ़ी, रायसेन और भोपाल की रात सबसे सर्द

भोपाल2 घंटे पहले


इस सीजन में इससे पहले न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक आया था। इसकी वजह समुद्र तल से करीब 10 से लेकर 15 किमी की ऊंचाई पर 60 किमी प्रतिघंटा की तेज हवा का चलना है। हिमालय और पूर्व से ठंडी हवाएं आने लगीं।

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया अभी एक सप्ताह तक इसी तरह तापमान कम-ज्यादा होते रहेगा। एक पश्चिमी विक्षोप आ रहा है। वह तीन दिन तक रहेगा। इसके जाते ही तापमान में फिर गिरावट होगी। अच्छी ठंडी का अहसास दीपावली के बाद ही होगा।

इस कारण तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल से 10 से 15 किमी की ऊंचाई को क्षोभ मंडल कहते हैं। इस दौरान यहां पर हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक होती है। इनकी रफ्तार से हवाओं के चलने के कारण हिमालय और पूर्व से ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। आसमान साफ होने और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होती है। बुधवार को आसमान साफ होने और हवा की गति 60 किमी प्रतिघंटा होने से अचानक तापमान गिर गया।

सात दिन कम ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिन इसी तरह तापमान बना रहेगा। वैज्ञानिक सिंह के अनुसार क्षोभ मंडल में हवाओं का डायवर्सन है। यहां पर तेज हवाएं चल रही हैं। ऐसे में हिमालय और पूर्व से ठंडी हवाएं आने लगी हैं। इससे रात के तापमान में अचानक गिरावट आ गई।

कुछ जगहों पर तो तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इसी कारण मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। यह ठंड आने का लक्षण है। अभी प्रदेश में रात का औसतन पारा 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। दिन के तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। अगले तीन दिन तापमान कुछ बढ़ेगा, उसके बाद तापमान में फिर गिरावट होगी।

इंदौर में दिन का पारा भी लुढ़का

बड़े शहरों की बात की जाए तो भोपाल में रात का पारा सबसे ज्यादा लुढ़का है। इंदौर में भी रात का पारा 4.2 डिग्री गिरकर 16 तक पहुंच गया। रात का पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 28.4 डिग्री तक पहुंच गया। ग्वालियर में दिन का तापमान 30.2 और रात को 14.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य रहा, जबकि जबलपुर में रात का पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे आया, जिससे रात का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस और दिन का पारा 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रात का पारा यहां सबसे कम रहा

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पचमढ़ी10.226.2
रायसेन10.828.0
मंडला12.031.5
नौगांव13.030.2
भोपाल13.429.5

रात का पारा इन इलाकों में सबसे ज्यादा गिरा

शहरन्यूनतम तापमानपारा गिरा
राजगढ़14.76.7
उज्जैन15.05.5
शाजापुर14.45.1
भोपाल13.44.6
नौगांव13.04.5

रात में यहां का पारा सबसे ज्यादा रहा

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
नरसिंहपुर19.029.0
रतलाम18.530.5
श्योपुर18.029.0
सिवनी18.026.4
खंडवा16.432.1

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में हैं।