आईसीसी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर हाल ही में एक Rohit Sharma video पोस्ट किया है जिसमें भारतीय उप-कप्तान Rohit Sharma को देखा जा सकता है। इस वीडियो में रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीरों के पीछे की कहानी से पर्दा उठाया है।
इसी कड़ी में जब उनकी और उनकी पत्नी रितिका सजदेह की एक तस्वीर आती है, तो रोहित अपने हनीमून की कहानी बताते हैं। रोहित शर्मा क्रिकेट के चक्कर में अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने नहीं जा सके थे और कुछ महीनों बाद जब उन्हें मौका मिला तो वो आईपीएल के तुरंत बाद अपनी पत्नी को लेकर हनीमून मनाने के लिए निकल गए।
Rohit Sharma video में अपने हनीमून को याद करते हुए कहते हैं, 'हमें हमारी शादी के तुरंत बाद मौका नहीं मिला था इसलिए मैं आईपीएल के तुरंत बाद अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए निकल गया। मेरी दिसंबर 2015 में शादी हुई थी लेकिन 7 या 8 दिन बाद मैं इंडियन टीम के साथ टूर पर चला गया और उसके बाद वर्ल्ड कप आ गया। इसके बाद आईपीएल आया और उसके बाद मुझे थोड़ा ब्रेक मिला तो मैं सीधा हनीमून के लिए निकल गया।'
इसके अलावा Rohit Sharma video ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के पीछे की कहानी भी बयां की है। रोहित ने खुलासा करते हुए कहा कि 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दिन काफी बारिश हो रही थी और उनकी टीम ये मान चुकी थी कि मैच नहीं होगा और भारत को इंग्लैंड के साथ ट्रॉफी शेयर करनी पड़ेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ अंपायर ने अचानक आकर खिलाड़ियों को बताया कि 20-20 ओवर का मैच होने जा रहा है।
