King Cobra : उपलों में छिप कर बैठे खतरनाक कोबरा का रेस्क्यू, देखें वीडियो
मुलताई (Multai)के सर्रा गांव में कंडो के बीच छुपकर एक कोबरा नाग बैठा हुआ था। जैसे ही ग्रामीणों ने इस सांप को देखा ग्रामीण डर गए, लोगों ने तुरंत ही सर्पमित्र को बुलाकर सांप को पकड़ लिया। जिसके बाद साप को पर्यावरण में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि सर्रा निवासी गोलू गडेकर के घर के पीछे मजदूरों द्वारा कंडे उठाने का काम किया जा रहा था। इसी दरमियान कंडो के बीच कोबरा सांप दिखाई दिया।
मजदूरो ने साँप को देखते ही घबरा गए और उन्होंने गोलू को इसकी जानकारी दी। गोलू द्वारा सर्पमित्र श्रीकांत विश्वकर्मा को तुरंत ही मौके पर बुलाया गया। सर्पमित्र श्रीकांत विश्वकर्मा ने कोबरा सांप का रेस्क्यू कंडो को हटाकर लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किया। श्रीकांत विश्वकर्मा ने बताया कि फिलहाल गर्मी शबाब पर है ऐसे में साप बाहर आ रहे है।
The post King Cobra : उपलों में छिप कर बैठे खतरनाक कोबरा का रेस्क्यू, देखें वीडियो