लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

अश्लील हरकत करने वाले एक सिरफिरे युवक को सबक सिखाने के लिए ग्रामीणों ने उसके अंडरवियर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी

 मध्‍य प्रदेश के बैतूल जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र में महिलाओं के सामने अश्लील हरकत करने वाले एक सिरफिरे युवक को सबक सिखाने के लिए ग्रामीणों ने उसके अंडरवियर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे उसका प्राइवेट पार्ट 20 फीसदी तक जल गया।

उसे इलाज के लिए चिचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस भी दर्ज किया गया है।

मध्‍य प्रदेश के बैतूल में महिलाओं के साथ अश्‍लील हरकत करने वाले सिरफिरे युवक के अंडरवियर में पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। युवक समझाने के बावजूद भी नहीं मान रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 324 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार काजली निवासी दीपचंद के पिता सहबलाल ने बताया कि वह गांव की एक दुकान पर बेंच पर लेटा हुआ था। इसी दौरान दुकान संचालक व एक अन्य ने उसे पकड़ लिया, उसका अंडरवियर उतारकर उसके शरीर के निचले हिस्से पर जबरन पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

दोनों आग लगाकर फरार हो गए। पीड़ित युवक को उसकी पत्नी और परिजन 100 डायल की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

धारा 324 और 506 के तहत मामला दर्ज

मामले की जांच के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दीपचंद अक्सर गांव में महिलाओं के सामने अश्लील हरकत करता था। कई बार समझाने के बाद भी उसकी हरकतें नहीं थमीं। इससे नाराज सुदेश कावड़े और कृष्णा उइके ने अपने अंडरवियर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पुलिस ने आग लगाने वाले सुदेश और कृष्णा के खिलाफ धारा 324 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश कर रही है। वहीं, दीपचंद के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज किया गया है।


Share to whatsapp