• लोकेश वर्मा, मलकापुर (बैतूल)
मध्यप्रदेश के बैतूल में जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम ढोंढवाड़ा में शिवालय नहीं था। भोलेनाथ पर आस्था रखने वाले भक्त जनों की इच्छा थी कि यहां भव्य शिव मंदिर का निर्माण हो। जिससे भोलेनाथ के भक्त, माता एवं बहनें गांव में ही पूजा-पाठ कर सके। गांव के आसपास मंदिर ना होने के कारण दूर-दराज तक पूजा करने के लिए जाना पड़ता था। ग्राम के सुरेन्द्र धोटे ने बताया कि उनके गांव में कोई शिव मंदिर नहीं था। गांव की महिलाओं को खासी परेशानी होती थी। जिसको ध्यान में रखते हुए सभी के मन में शिवालय बनाने का विचार आया। जिसके बाद उसके निर्माण का कार्य शुरू किया गया। धीरे-धीरे लोग सहयोग देते रहे और मंदिर का निर्माण तेज गति से शुरू हो गया।
भोलेनाथ के मंदिर के निर्माण की बात आई तो दो बच्चों ने गुल्लक दे दी
समिति के नितिन पंडागरे ने बताया कि मंदिर निर्माण को लेकर ग्राम के प्रबुद्ध जनों की बैठक चल रही थी। सभी अपनी सामर्थ्य अनुसार बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे थे। इसे देख ग्राम के मेहुल धोटे और भूमि खाड़े ने अपनी गुल्लक में जमा किए पैसे समिति को लाकर दे दिए। मेहुल धोटे के पिता सुरेंद्र धोटे ने बताया कि दोनों बच्चों को खिलौने से बड़ा प्रेम है और वे इसीलिए गुल्लक में पैसे जमा कर रहे थे। मगर भोलेनाथ के मंदिर निर्माण की बात आई तो सभी का बढ़-चढ़कर सहयोग देख बच्चों ने भी गुल्लक के पैसे दे दिए।
* यह भी पढ़ें : MP News: एमपी के 40 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को फिर से मिलेंगी पूर्व सरकार द्वारा बंद की गई सुविधाएं, समिति प्रबंधकों का मानदेय भी बढ़ा
पं. प्रदीप मिश्रा ने किया शिवालय का नामकरण
ग्राम ढोंढवाड़ा के ग्रामीणों ने गत दिनों बैतूल में आयोजित हुई ताप्ती शिव महापुराण में प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा से मुलाकात कर उनके गांव में बन रहे शिव मंदिर का नामकरण करने का अनुरोध किया। जिसके बाद प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने उक्त शिवालय का नाम श्री हाटकेश्वर महादेव रखते हुए नामकरण किया।
* यह भी पढ़ें : गजब की Electric Bike! मात्र 80 रुपए में 800 किमी चलेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, बार-बार चार्ज भी नहीं करना पड़ेगा, कीमत है इतनी-Gravton Quanta electric bike
ओमकारेश्वर से आया शिवलिंग
जन सहयोग से हो रहे मंदिर निर्माण के बाद यहां स्थापित होने वाला भोलेनाथ का शिवलिंग मां नर्मदा के पत्थरों से बना ओमकारेश्वर से सुनील तरकसवार द्वारा एवं शिव परिवार सीमांत पांडे द्वारा लाया गया है। जिसे मंदिर निर्माण के पूर्ण होने के पश्चात विधि विधान से स्थापना की जाएगी।
* यह भी पढ़ें : Khoon badhane ke tips : बार-बार खून की कमी से रहते हैं परेशान, आज से ही अपनाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स, भरपूर मात्रा में मिलेगा आयरन
मंदिर निर्माण में यह है सहयोगी
शिवालय निर्माण में सुरेंद्र कुमार धोटे, अरूण पंडागरे, उमेश धोटे, शुभम खड़से, राजेश पंडागरे, गौरव साबले, अनिल धोटे, गणेश दवंडे व सहयोगी सदस्य अलकेश वाघमारे जनपद सदस्य, कैलाश पवार, अंकेश ठोके, महेश ठोके, लोकेश कुम्भारे, सुदामा कुम्भारे, मनीष वर्मा, तरूण वैध, बबलू साबले, कमलेश खाड़े, गणेश धोटे, कृष्ण राव खाड़े साहित ग्राम के सभी लोग मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग दे रहे हैं।
Shri Sammed Shikhar : श्री सम्मेद शिखर को बचाने आंदोलन, मौन रख कर जैन समाज ने निकाली रैली
The post Bachchon ne di gullak : छोटे बच्चों का बड़ा दिल, मंदिर निर्माण के लिए दे दी गुल्लक, पंडित प्रदीप मिश्रा ने किया नामकरण appeared first on Betul Update.
http://dlvr.it/SfmbmC
ताज़ा खबर
बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट
