Betul Accident News: बैतूल नगर के समीप स्थित गंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोमवारी के पास गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली में घुसने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बीजोदही में गौवंश से भरा डंपर दुर्घटनग्रास्त होने से 5 पशुओं की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है, वहीं गौवंश तस्करों की पुलिस ने तलाश शुरु कर दी है।
ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक, चालक की मौत
गंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोमवार में ट्रैक्टर ट्राली में घुस जाने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खेड़ला निवासी अशोक काकोड़िया उम्र 35 वर्ष शनिवार शाम को बाइक से अपने गाँव से ग्राम सोमवारी जा रहा था। ग्राम सोमवारी के पास बाइक सवार गन्ने की ट्राली में घुस गया। युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। रविवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
* Also Read: cobra ka video: मिट्टी के टीले पर एक दम सीधा खड़ा हो गया विशालकाय किंग कोबरा, वीडियो देख दांतों तले उंगली दबा रहे लोग
डंपर में हो रही थी गोवंश की तस्करी (Betul Accident News)
राजेंद्र गोहे, बीजादेही
थाना बीजादेही के अंतर्गत बीती रात 10 बजे ग्राम पंचायत डोढरामउ से एक किलोमीटर दूर भीमपुरा के पास गौवंश की तस्करी करता डंपर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि 5 गायों की मौत हो चुकी थी, जबकि 13 गाय सुरक्षित थी। डंपर में 19 गाय भरी हुई थी। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। 13 गायों को गौशाला भेजा गया, वहीं मृत 5 गायों दफनाकर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
* Also Read: Hathi aur sher ka video: इतने बड़े हाथी को चित करने टूट पड़ी शेरनी, किया जबरदस्त प्रहार, देखा नहीं होगा ऐसा दृश्य
The post Betul Accident News: गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक, चालक की मौत; इधर गोवंश को ले जा रहा डंपर पेड़ से टकराया, 5 पशुओं की मौत appeared first on Betul Update.
http://dlvr.it/SfbSpS
ताज़ा खबर
बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट
