लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

MLA Nilay Daga Birthday : हनुमानजी की महाआरती और 45 गौमाता के पूजन से अपने 45 वें जन्मदिन की शुरूआत करेंगे विधायक निलय डागा

Betul News : बैतूल विधायक निलय डागा 10 दिसंबर को अपना 45 वां जन्मदिन मनाएंगे। वे टिकारी अखाड़ा हनुमान जी मंदिर में महाआरती व ग्राम झगड़िया स्थित त्रिवेणी गौशाला में जाकर 45 गौमाताओं का पूजन कर नैवेद्य खिलाकर अपने जन्मदिन की शुरूआत करेंगे। उनके समर्थकों द्वारा अलग-अलग जगह और भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में क्षेत्र के 45 रामायण मंडलों द्वारा सरले सेलिब्रेशन बडोरा में संगीतमय सुंदरकांड रामायण पाठ व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन प्रात: 9 बजे से किया जा रहा है। जन्मदिवस के कार्यक्रम में बैतूल विधायक निलय डागा प्रात: 7.30 बजे जैन दादावाड़ी में दादा गुरूदेव दर्शन, प्रात: 7.45बजे टिकारी अखाड़ा हनुमान मंदिर में महाआरती करेंगे। * Read Also : Sahara India Refund : सहारा इंडिया लौटा रहा लोगों के पैसे! सेबी ने दिए आदेश, रिफंड पाने के लिए इस तरह करें अप्‍लाई प्रात: 8.45 बजे त्रिवेणी गौशाला झगड़िया पहुंचकर 45 गौमाताओं के पूजन पश्चात सुबह 10.30 बजे डागा हाउस कमानी गेट पर केक सेलिब्रेशन में जनसामान्य लोगों से शुभकामना एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। प्रात: 9 बजे से प्रारंभ सरले सेलिब्रेशन बडोरा में 45 रामायण मंडलों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड रामायण व हनुमान चालीसा पाठ के समापन पर दोपहर 12 बजे पहुंचकर आरती व रामभक्त रामायण मंडलों को सम्मानित कर प्रसादी ग्रहण करेंगे। Betul Pradeep Mishra ki katha: श्रद्धालुओं को कथा स्थल तक पहुंचाने नि:शुल्क रहेगी बस की व्यवस्था, ऑटो चालकों भी लेंगे मात्र 20 रुपये किराया, सजा भोले का दरबार The post MLA Nilay Daga Birthday : हनुमानजी की महाआरती और 45 गौमाता के पूजन से अपने 45 वें जन्मदिन की शुरूआत करेंगे विधायक निलय डागा appeared first on Betul Update.
http://dlvr.it/Sf504N