Fighter Jets crash : मध्य प्रदेश में बड़ी हवाई दुर्घटना में दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मुरैना के पास हुआ जहां लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 क्रैश हो गए। दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी।बताया जा रहा है कि एक विमान मुरैना जिले के पहाड़गढ़ विकासखंड में जंगल में गिरा है। दोनों विमानों अलग अलग जगह गिरने की आशंका है। हादसे में मिराज के पायलट की मौत हो गई है वहीं सुखोई के दोनों पायलट्स को रेसक्यू कर लिया गया है। मौके पर प्रशासन की रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस जनरल अनिल चौहान और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के संपर्क में हैं। इधर घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है ‘मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं। विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं।’ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि ‘मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला है। मैं इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करता हूँ।’
मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं। विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 28, 2023
मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला है।
मैं इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करता हूँ।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) January 28, 2023
http://dlvr.it/ShZBj0
ताज़ा खबर
बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट
