लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

Neemuch Accident News: सड़क हादसे में ठेला चालक हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Neemuch Accident News : देशभर में आए दिन कहीं-ना-कहीं सड़क हादसे सुनने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के नीमच में भी आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। दरअसल, जवाहर नगर TVS शो रूम चौराहे पर टेम्पो और ठेले में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसके कारण ठेला चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। हरा चारा बेचने जा रहा था मिली जानकारी के अनुसार, घायल विनोद माली रोजाना की तरह अपने ठेले मे मवेशियों को खिलाने वाले हरा चारा ठेले में लादकर बेचने जा रहा था। तभी गलत साइड से आ रहे टेम्पो ने उसके ठेले में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ठेला पलटी खा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेला चारे सहित पलटी खा गया साथ चालक भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आपपास के लोग एकत्रित हो गए। घने कोहरे के कारण हुआ हादसा वहीं, टेम्पो चालक भय्यू समता का कहना है कि सुबह घने कोहरे था जिसकी वजह से सामने से आ रहा ठेला देख नहीं सका। जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। फिलहाल, घायल विनोद माली को जिला अस्पताल भेजा गया है। नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट
http://dlvr.it/ShHzF9