Social worker Lokesh Gidkar will hoist one hundred and one feet high tricolor in Multai
Betul News: मुलताई नगर में जल्द ही 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। आगामी 15 अगस्त पर इसी ध्वज का रोहण किया जाएगा। समाजसेवी लोकेश गीदकर यह ध्वज अपने खर्च पर लगा रहे हैं।इसके लिए उन्होंने नगर पालिका में आवेदन देकर 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए जगह मांगी है।नगर पालिका में सौंपे पत्र में लोकेश गीदकर ने बताया कि मुलताई क्षेत्रवासियों का राष्ट्र के प्रति प्रेम व समर्पण देखते हुए व राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए वे स्वेच्छा से मुलताई नगर में शासकीय मापदंड के अनुरूप 101 फीट की ऊंचाई वाला राष्ट्रीय ध्वज भेट करना चाहते हैं। जिसे लगवाने में आने वाला सम्पूर्ण व्यय उनके द्वारा वहन किया जायेगा। साथ ही उसका मेंटेनेंस भी समय समय पर कराया जाएगा। यदि जल्द से जल्द अनुमति प्रदान की जाती है तो आगामी 15 अगस्त 2023 के पूर्व कार्य पूर्ण करते हुए स्वंत्रता दिवस के अवसर पर उद्घाटन कर ध्वजारोहण किया जाएगा।.
inquiry - Betul news, Multai news
