लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

मुंबई के एक डॉक्टर को 25 समोसे की कीमत डेढ़ लाख रूपये चुकानी पड़ी जाने क्या है मामला

online scam in mumbai

मुंबई के एक डॉक्टर को ऑनलाइन समोसे मंगाना महंगा पड़ गया। डॉक्टर ने 25 समोसे मंगाए थे, जिसकी पेमेंट करने के बाद उनके अकाउंट से करीब ₹1,50,000 कट गई। क्या है पूरा मामला? बताते आपको ज़माना हाइटेक में दरअसल, मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल के 27 वर्षीय डॉक्टर को अपने दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाना था। जाने से पहले उन्होंने ऑनलाइन एक रेस्ट्रॉन्ट का नंबर ढूंढा और 25 समोसे ऑर्डर किया जब डॉक्टर ने नंबर पर कॉल किया तो फ़ोन उठाने वाले शख्स ने उनसे ₹1500 एडवांस में देने को कहा। फिर डॉक्टर को वॉट्सऐप पर मैसेज आता है जिसमे ऑर्डर कन्फर्म करने को कहा गया और ऑनलाइन पैसे भेजने के लिए एक बैंक अकाउंट नंबर दिया गया था। इस पर उन्होंने ₹1500 भेज दिए। फिर शख्स ने इस भुगतान के लिए एक ट्रान्जेक्शन आईडी बनाने को कहा। जैसे ही डॉक्टर ने ये किया उनके अकाउंट से ₹1,40,000 निकाल लिए गए। डॉक्टर समझ गए कि उनके साथ स्कैम हुआ है। उन्होंने तुरंत फ़ोन करके अपना बैंक अकाउंट ब्लॉक करवा दिया और थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।