So this is how HDFC Bank became the fourth largest bank in the world
तो ऐसे बना HDFC Bank दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक
बड़े बैंक की बात करे तो अमेरिका, चीन और यूरोप के बैंको का नाम गिना जाता है, लेकिन अब भारत इसमें शामिल हो गया है क्योंकि हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनांस कॉरपोरेशन और एचडीएफसी बैंक का विलय आज से लागू हो गया है। और इस विलय से बनाये बैंक दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक अगर हम देखे तो एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक HDFC Bank का जो विलय है वो जुलाई यानी आज से लागू हो गया है। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण करीब 172 अरब डॉलर का है। मर्जर के बाद एचडीएफसी बैंक के करीब 12,00,00,000 ग्राहक होंगे। आपको बता दें कि एचडीएफसी बैंक दुनिया के सबसे मूल्यवान बैंको में शुमार हो गया है। चीन और अमेरिका के टॉप बैंको को नई चुनौती मिलनी शुरू हो गई। सबसे बड़े बैंक जेपी मॉर्गन की वैल्यूएशन की अगर हम बात कर रहे हैं तो 416.5 अरब डॉलर की वैल्यूएशन है। जेपी मॉर्गन की उसी के साथ दूसरे नंबर पर आइसीबीसी इसकी वैल्यूएशन के अगर हम बात करें तो वो 228.3 अरब डॉलर की है। बैंक ऑफ अमेरिका की वैल्यूएशन 227.7 अरब डॉलर के यानी चौथे नंबर पर एचडीएफसी है और चौथा सबसे बड़ा बैंक बन कर उभरा है।
