सापना डेम बैतूल मध्यप्रदेश,दृश्य एवम् सुंदर विवरण।
Sapna Dam का इतिहास
डेम के इतिहास में जाए तो ये डेम सन् 1956 में बनकर तैयार हुआ था। यह डेम लगभग 44.75 sq.km में फैला हुआ है। जिसकी capacity 16903 Th Cum है। इस डेम से बेतुल जिले की लगभग 60% जल की आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है।
डेम से एक नहर भी जुड़ी हुईं है जिससे छोड़ा गया पानी बेतुल शहर के आस पास के किसानों के लिए एक वरदान साबित हुआ है बेतुल जिले के आस पास के किसान लगभग इसी नहर के पानी के ऊपर आश्रित है।नहर सापना डेम से निकलकर आस पास के गांवों की पानी की पूर्ति करते हुए बेतुल की ओर जाती है।

सापना का दृश्य एवं वादियां
Sapna Dam का दृश्य बहुत ही सुन्दर दिखाई पड़ता है इसके आस पास पर्वत एवम् पठारो की श्रंखला होने एवं चारो तरफ हरियाली होने से दृश्य और भी मनोरम दिखाई देता है।बेतुल एवम् आस पास से लोग यहां पर आकर एक सांति का अनुभव करते है।इसके साथ ही ये प्रेमी जोड़ो के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा है।