मौसम विभाग का अलर्ट मध्य प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है गरज के साथ भारी वर्षा ,मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, देवास, मंदसौर, आगर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, अनूपपुर, शहड़ोल आदि जिलों में भारी बारिश की आशंका भी जताई है।
![]() |
| weather report Madhya Pradesh |
मौसम विभाग ने गरज चमक के दौरान बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग ने एडवायजरी जारी की है। जिसमें लोगों से बारिश के दौरान घर में रहने और पेड़ के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है।
राज्य के भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, गुना, टीकमगढ़ और सागर में 24 और 25 जुलाई को मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मानसून की अक्षीय रेखा उत्तरी मध्य प्रदेश के पास आएगी जिससे 24 जुलाई से यहां एक बार फिर से मॉनसूनी वर्षा देखने को मिल सकती है। इस दौरान राज्य के उत्तरी और मध्य जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
