मध्यप्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आरक्षण के अलावा पब जी मोबाइल पर बैन लगाने का मुद्दा भी जोरों शोरों के साथ उठा।
इसके पहले भी गेम पर बेन लगाने का मुद्दा पहले भी उठ चुका है।
आपको बता दें कि, लोगों में ‘पबजी गेम’ का क्रेज कितनी तेजी से बढ़ रहा है इसका अंदाजा़ इस बात से ही लगाया जा सकता है कि, लॉच होने के चंद ही दिनों में इस गेम को गूगल प्लेस्टोर पर 50 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था। गेम के कई तरह के हाईटेक फीचर हैं जिसमें अट्रैक्टिव ग्राफिक्स के साथ-साथ मोशन सेंसरिंग टेक्नोलॉजी और पावरफुल साउंड का इस्तेमाल किया गया है जो बच्चों को अपनी ओर काफी तेज़ी से आकर्षित कर रहा है। लड़कियों से ज्यादा ये गेम लड़के खेलना पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह एक एक्शन गेम है, जिसमें मारधाड़ और कूदफांद काफी ज्यादा है।
![]() |
| Pubg Mobile |
बीजेपी विधायक डॉ सीतासरण शर्मा ने प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दा उठाया वही शून्यकाल के दौरान विधायक शैलेंद्र जैन ने युवाओं और बच्चों में पबजी की लत लगने का मुद्दा उठाया । उन्होंने कहा कि इससे आत्महत्या की ओर रुझान बढ़ रहा है। राज्य में इस गेम पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। हालांकि अभी इस मामले में सरकार की ओऱ से कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।
