लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

बैतुल - बेतुल जिले में स्थित सोहागपुर गांव में श्री जी सुगर मिल में प्रोडक्शन का कार्य तेजी के साथ प्रारंभ

Shree Ji Sugar Mil Sohagpur Betul

बैतुल - बेतुल जिले में स्थित सोहागपुर गांव में श्री जी सुगर मिल में प्रोडक्शन का कार्य तेजी के साथ प्रारंभ हो चुका है। हर किसान चाहता है कि वह जो भी फसल की बुवाई करे वह आसानी से बाजार में बिक जाए और इसके साथ ही साथ उस इस फसल का उचित मूल्य भी मिले ।बैतूल में श्री जी सुगर मिल के आ जाने से बैतूल के गन्ना किसानों को इसका अधिक लाभ मिला है इसके साथ ही बैतूल में गन्ना उगाने वाले किसानों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है इस वर्ष बैतूल जिले में काफी मात्रा में गन्ने की फसल है जो कटाई पर आ गई है बैतूल जिले में श्री जी सुगर मिल के होने से किसानों को इसका बहुत फायदा हुआ है किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए किसी और पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है किसान अपनी फसल को सुगर मिल में देकर अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त कर सकते है ।