लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

बैतूल : मुल्ताई मां ताप्ती के नगरी में भव्य मेले का शुभारंभ ।

tapti river multai

बैतूल- बैतूल जिले के मुल्ताई में मां ताप्ती उदगम स्थल पर प्रतिवर्ष के समान इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन प्रारंभ हो चुका है। प्रतिवर्ष  कार्तिक पूर्णिमा के पश्चात् इस मेले का आयोजन होता है।जो मां ताप्ती उदगम स्थल की शोभा को और भी बढ़ाता है , मां ताप्ती की नगरी में आयोजित होने वाले इस मेले में तरह तरह के झूले और दुकानें प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यह विभिन्न प्रकार की आवश्यकता की वस्तुओं की दुकानें तथा बच्चों के झूले तथा मनोरंजन के साधन इस मेले की विशेषताएं है। यहां आपको तरह तरह की खाने की वस्तुएं की दुकानें साज सज्जा की दुकानें मिलेंगी जिससे आप अपनी आवश्यकता की वस्तुओं को खरीद सकेंगे। मां ताप्ती के उदगम स्थल मुल्ताई में आप सभी भक्तो का हार्दिक अभिनन्दन है।




मां ताप्ती नदी का इतिहास-

ताप्ती 'को' तापी 'के रूप में भी जाना जाता है जो भारत की प्रमुख नदियों में से एक है।  तापी नदी की कुल लंबाई लगभग 724 किमी है।  यह भारत के मध्य भागों में बहती है।  नदी सतपुड़ा रेंज में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से निकलती है और समुद्र तल से 752 मीटर की ऊंचाई पर है। जिन राज्यों से होकर तापी नदी बहती है, उनमें महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल हैं।  नर्मदा नदी के अलावा, तापी एकमात्र नदी है जो पश्चिम दिशा में बहती है और अरब सागर में विलीन हो जाती है।  तापी बेसिन 65, 145 वर्ग किमी के कुल क्षेत्र तक फैला हुआ है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 2.0% है।  तापी नदी की मुख्य सहायक नदियाँ पूर्णा, द गिरना, पंजहरा, वाघुर, बोरी और अनेर हैं।

यह भी पढ़े

  1. बैतुल - बेतुल जिले में स्थित सोहागपुर गांव में श्री जी सुगर मिल में प्रोडक्शन का कार्य तेजी के साथ प्रारंभ.....
  2. मध्यप्रदेश का बैतूल जिला जनसंख्या वृद्धि के लिए बना एक अनूठी मिसाल, 97 सालों से नहीं बड़ी यहां कि जनसंख्या....
  3. मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में सतपुड़ा की सुंदर पहाड़ियों में स्तिथ है पचमढ़ी शहर.....
  4. 01 दिसंबर 2019 से अनिवार्य , Fast tag in india, fast tag rules,and regulations.....
  5. MPPSC NOTIFICATION 2019-20 -: राज्य सेवा परीक्षा ऑफिसियल नोटिफिकेशन......