लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

रक्षा मंत्रालय की सदस्यों वाली कमेटी के सदस्यों में साध्वी प्रज्ञा का भी नाम


भोपाल की बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा हमेशा ही उनके द्वारा दिए गए बयान को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा द्वारा दिए गए बयान उनकी पार्टी की बहुत अधिक किरकिरी भी होती है ।हाल ही में संकल्प यात्रा को लेकर भी वह विवादों में रही है, इसके पहले बीजेपी के नेताओं के निधन पर विवादित टिप्पणी करने पर विवादों में बनी रही वहीं बापू गोडसे को लेकर उनके द्वारा दिए गए बयान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी निन्दा की थी और कहा था में साध्वी प्रज्ञा को कभी दिल से माफ नहीं कर पाऊंगा।परन्तु वहीं साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय कमेटी का सदस्य बनाएं जाने पर कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किया गया। 
हैरान करने वाली बात यह है कि साध्वी प्रज्ञा  गैर कानूनी गतिविधियों के कारण अभी अंडर ट्रायल है और इतना ही नहीं उनके विवादमत्सक बयानों के कारण देश को उनकी पार्टी बीजेपी को नुकसान ही हुआ है फिर भी उनको रक्षा मंत्रालय के सदस्य के रूप में चुनने पर कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किया गया।साध्वी को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने निशाना साधा है। साध्वी प्रज्ञा के कमेटी में शामिल किए जाने को कांग्रेस पार्टी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।