बैतूल बाजार - बैतूल बाजार में दिन प्रतिदिन एकत्रित होने वाले कचरे का अब सदुपयोग किया जायेगा। नगर परिषद ने नगर को स्वच्छ बनाने का जो संकल्प लिया है उसमे एक और नया सराहनीय कार्य किया है। नगर परिषद ने नगर को कचरा मुक्त बनने एवं उसे उपयोगी बनाकर किसानो को जैविक खाद उपलब्ध कराने का कार्य शुरू किया है। एकत्रित कचरे का निस्तारण करने के बजाये उसे मशीनों द्वारा उपयोगी बनाया जायेगा। इस प्रक्रिया में सबसे पहले कचरे को दो भागो में एकत्रित किया जायेगा जो की गिला एवं सूखा कचरा अलग अलग गाड़ियों में में कर उसे एकत्रित किया जायेगा। इसके साथ ही गीले कचरे को उसी स्थान पर मशीनों द्वारा जैविक खाद का निर्माण किया जायेगा ओर इस खाद को उचित मूल्य पर किसानो को उपलब्ध कराया जायेगा।
21 दिन में तैयार होगी खाद
सीएमओ संतोष रघुवंशी ने बताया स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 को ध्यान में रखते हुए निकाय के तीन कचरा वाहन परिषद क्षेत्र के दो भागों में जाएंगे। एक वाहन में सूखा कचरा एवं दूसरे में गीला कचरा प्रतिदिन वार्डों से एकत्रित किया जा रहा है। शिवाजी वार्ड में स्थित लघु मटेरियल रिकवरी केन्द्र पर कर्मचारी द्वारा लाॅगबुक में जानकारी दर्ज की जाती है। फिर एमआरएफ केन्द्र कर्मचारी गीले कचरे से खाद बनाने के लिए निमार्णाधीन तीन टीन शेड, 29 कम्पोस्ट पिट में यह कचरा डाला जाएगा, जिसमें 21 दिन में खाद बनने पर किसानों को विक्रय किया जाएगा। स्वच्छता नोडल अधिकारी इदरीस अहमद कुरैशी एक साल से खाद बनाने का कार्य कर रहे हैं।
अयोध्या फैसले से पहले सोशल मीडिया पर अफवाओं को रोकने के लिए रखी जा रही है पेहनी नज़र .........
Keyword- betul news, betul bazar
