लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

काम छोड़ इंदौर में पोहा जलेबी खाते दिखे सांसद गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल



इंदौर - पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर इन दिनों भारत और बांग्लादेश के बिच हो रहे टेस्ट मैच की कमेंट्री करने के लिए इंदौर आये हुए है।  और इसी बीच दिल्ली में बिगड़ते प्रदूषण को लेकर सरकार  विभ्भिनं  ऑथोरिटी और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक थी। इसी बैठक में बीजेपी सांसद  गौतम गंभीर को भी शामिल होना था परन्तु टेस्ट मैच की कमेंट्री करने पहुंचे गौतम गंभीर इंदौर में पोहा जलेबी का लुत्फ़ उठा रहे है। पोहा जलेबी कहते हुए वीवीएस लक्ष्मण ने फोटोज को ट्वीट कर दिया जिसके बाद सोशल मिडिया पर गौतम गंभीर को जम कर ट्रोल किया गया एक यूजर ने तो सोशल मीडिया पर लिख डाला दिल्ली के लापता सांसद। 

तो यह थे गौतम गंभीर को ट्रोल करने के कारण 

  1. दिल्ली में बिगड़ते प्रदूषण को लेकर हो रही जनप्रतिनिधिओं की मीटिंग को छोड़ इंदौर  में पोहा जलेबी का लुत्फ़ उठाते हुए फोटो ट्वीट करना। 
  2. यहाँ दिल्ली में काम काह छोड़कर भारत  बांग्लादेश के बिच में हो रहे  टेस्ट मैच में कमेंट्री करने जाना। 
  3. सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद गौतम गंभीर ने ट्वीट किया और कहा- अगर मुझे गाली देने से दिल्ली का पोलुशन कम होगा तो मुझे  जी भर के ग1ली दीजिये। 
कमेंट में बताये क्या जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि को जनता के काम छोड़कर मैच में कमेंट्री करना जरुरी था।