लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

ऐसे करें वॉट्सएप में सेटिंग्स ,जिससे अनजान लोग आपको ग्रुप्स में ना जोड़ पाए ।


वॉट्सएप को कौन नहीं जानता वॉट्सएप एक मैसेंजिंग ऐप है जिससे आप दूर बैठे दोस्त या फ़ैमिली से चैट कर सकते है। वॉट्सएप में ही उसका एक शानदार फीचर्स है ग्रुप चैट इसमें कोई भी आपको ग्रुप में जोड़कर ग्रुप मैसेजेस सेंड कर सकता है ।यह वॉट्सएप का एक अच्छा फीचर्स होने के साथ साथ कभी कभी परेशानी का सबक भी बन जाता था क्युकी इसमें पहले आपको कोई भी व्यक्ति आपको किसी भी ग्रुप में जोड़ सकता था परन्तु वॉट्सएप में आए लेटेस्ट अपडेट में वॉट्सएप ने एक प्राइवेसी अपडेट दिया है जिसमें आपको केवल वो ही व्यक्ति किसी ग्रुप में जोड़ पाएगा जिसका वॉट्सएप नंबर आपके फोन में सेव हो । इस नए फीचर्स से आप अपने फोन में सेटिंग्स कर अनजान लोगो द्वारा आपको वॉट्सएप ग्रुप में जोड़े जाने पर रोक लगा सकते है।

ऐसे करें वॉट्सएप में सेटिंग्स

सबसे पहले आप अपने वॉट्सएप के सेटिंग्स में जाए ,उसके पश्चात प अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करे जिसके अन्तर्गत प्राइवेसी ऑप्शन का चयन करें उसके बाद ग्रुप के ऑप्शन पर जाए जिसमें आपको माय कॉन्टैक्ट का चयन करें जिससे आपको केवल वही लोग ग्रुप में जोड़ पाएंगे जिसका कॉन्टैक्ट नंबर आपको फोन में सेव होगा।