लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

क्या आपका पैसा ऑनलाइन पेमेंट ऐप में सुरक्षित है? कब तक?

आज के इस डिजिटल युग में हर कोई चाहता है की वह भी केश पेमेंट की बजाय ऑनलाइन भुगतान प्रणाली को अपनाएँ  जिससे पेमेंट करना और भी सरल और आसान हो जाये।  जहा एक ओर  ऑनलाइन भुगतान के अनेक लाभ है जैसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर भुगतान करना खरीदी पर सीधे अपने बैंक खाते  से भुगतान करना जिससे जेब में केश रखने की परेशानी को दूर किया है ऑनलाइन पेमेंट से जहा सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी आयी है वही इससे घूसखोरी पर भी लगाम लगी है।  ऑनलाइन भुगतान अनेको लाभों के साथ साथ इसके अनेक  दुस्परिनाम भी है आज ऑनलाइन भुगतान करना इतना आसान हो गया है की आप अपने स्मार्टफोन से एप्लीकेशन के माध्यम से अपना पासवर्ड दबाते ही अपना भुगतान कर सकते है आज अनेक एप्लीकेशन जैसे paytm , Google  pay , phonepay आदि प्रमुख ऍप्स स्मार्टफोन पर उपलब्ध है जिसके माध्यम से कुछ ही सेकंड में ऑनलाइन भुगतान हो जाता है।  इसके साथ ही जिन एप्लीकेशन का इस्तेंमाल आप मेस्सेंजिंग एप्लीकशन के लिए करते है जैसे फेसबुक , व्हाट्सप्प , इंस्टाग्राम आदि मैसेंजिंग ऍप्स पर भी भविष्य में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध  होने की सम्भावना है। 





क्या आप इन एप्लीकेशन पर भविष्य में विश्वास  करना चाहेंगे?



 क्या आप इन एप्लीकेशन पर भविष्य में विश्वास  करना चाहेंगे क्या आप सोच सकते है की जिन माध्यमों का हम प्रयोग कर रहे है उनके पास हमारी सारी  जमापूंजी का हिसाब किताब उनके हाथ में है आज सारी एप्लीकेशन अपना खुद का ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम को लॉन्च  करने में लगी हुई  है परन्तु यह एप्लीकेशन भविष्य में कितने भरोसे योग्य हो सकते है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।  हम मानते है आज के युग में डिजिटल भुगतान करना एक अच्छा  माध्यम है लेकिन भविष्य में साइबर सेक्वेरिटी का भी ध्यान हमें ही रखना होगा।  इसलिए आप जिस भी एप्लीकेशन का इस्तेमाल अपना भुगतान करने के लिए करते है तो यह भली भांति जाँच ले की वह ऍप्स पूरी तरह से सुरक्षित है अथवा नहीं , अगर नहीं तो आप अपने खाते  में जमा राशि को गवा सकते है इसलिए सावधान रहे सुरक्षित रहे और डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करे लेकिन सुरक्षित माध्यमों से एवं सुरक्षित डिवाइस में।