लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

बैतूल बाजार(Betul Bazar) में बड़ी संख्या में माताएं बहनों द्वारा नदी के घाट पर गौर निकाल मनाया तीज पर्व।

 हरतालिका तीज पर बैतूल बाजार (Betul Bazar)में बड़ी संख्या में माताएं बहनों द्वारा नदी के घाट पर गौर निकाला गया, भगवान शंकर और माता पार्वती के प्रति अगाध आस्था का पर्व तीजा नगर में भी पूर्ण आस्था और विषम परिस्थितियों के बीच मनाया जा रहा है ,महिलाओं ने बताया कि, हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और अपने वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं माता गौरी से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगती हैं। दरअसल यह व्रत निर्जल रखा जाता है। इसी कारण यह व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। वहीं कुंवारी कन्याएं भी हरतालिका तीज व्रत रखती हैं। उनके द्वारा यह व्रत सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए रखा है। हरतालिका तीज व्रत के लिए मायके से महिलाओं के लिए श्रृंगार का समान, मिठाई, फल और कपड़े भेजे जाते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हर साल रखा जाता है।