Betul News Today
Betul News Today : बैतूल में कमेंट्स करने पर दो लड़कियों ने मनचले की धुनाई कर दी । घटना रविवार रात गंज बस स्टैंड के पास की है । लड़कियों का आरोप है कि युवक उन पर फब्तियां कस रहा था । वहां खड़े कुछ लोगों ने मनचले की पिटाई का वीडियो भी बना लिया । पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया । जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 10 बजे की है । एएसआई जुगल किशोर के मुताबिक गंज बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास से दो लड़कियां गुजर रही थीं । गर्ग कॉलोनी के रहने वाले 20 साल के मोहसिन ने उनके निकलते ही कमेंट्स कर दिए । इस पर लड़कियां रुकीं और दौड़कर युवक को पकड़ लिया । उन्होंने पूछा - कमेंट्स क्यों किए ? युवक हेकड़ी दिखाने लगा । इससे नाराज लड़कियों ने उसके बाल पकड़े और पिटाई शुरू कर दी । युवक की पिटाई देखने वालों की भीड़ लग गई । किसी ने इसकी सूचना गंज पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस , तीनों को थाने ले गई । हालांकि लड़कियों ने रिपोर्ट लिखाने से इनकार कर दिया । पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की धारा में केस दर्ज किया ।