ताज़ा खबरबैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट
Chhindwara News : छिंदवाड़ा में आयोजित वार्षिक गोटमार मेले में सदियों पुरानी परंपरा के तहत गांव के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया।
Chhindwara News : छिंदवाड़ा में आयोजित वार्षिक गोटमार मेले में सदियों पुरानी परंपरा के तहत गांव के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया जिसमें 400 से अधिक लोग घायल हो गये इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं मेले का आयोजन हर साल जाम नदी के तट पर होता है वहीं अधिकारियों ने बताया कि जिले के पांढुर्णा कस्बे के पास इस वार्षिक पथराव मेले के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और 35 डॉक्टरों के एक दल को तैनात किया गया था वहीं जिला कलेक्टर गौरव कुमार सुमन ने दावा किया कि पिछले वर्ष की तुलना में कम लोग घायल हुए हैं सुमन ने लोगों से अपील की है कि समय के साथ इस मेले को प्रतीकात्मक तरीके से आयोजित करें ।