लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

Betul News: बैतूल बाजार में महिला का शव मिला, इधर हाइवे पर कार की टक्‍कर से घायल हुआ हिरण

Betul News:  बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के गांव हनोतिया में एक महिला की लाश कुएं में मिली है। महिला बीती रात से लापता थी। वह मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कि रविवार खेत के कुएं में उर्मिला नामक महिला का शव तैरता दिखाई दिया। महिला के पति माधोराव उईके ने बैतूल बाजार थाने में घटना की जानकारी दी। तब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला। महिला रात में कितने बजे कुएं में गिरी या फिर उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जिला अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बैतूल बाजार पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। * Also Read: Sarson ka saag kaise banaye : सर्दियों में इस तरह बनाए सरसों का साग, इस तरह आएगा पंजाबी स्वाद, हर कोई करेगा तारीफ कार की टक्‍कर से हिरण हुआ घायल मुलताई क्षेत्र में बीती रात एक कार की टक्‍कर से हिरण बुरी तरह घायल हो गया। घायल हिरण का मुलताई के पशु चिकित्सालय में उपचार कराकर वन विभाग को सौंप दिया गया है। स्‍वस्‍थ होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मुलताई-छिंदवाड़ा हाईवे पर बुकाखेड़ी पुलिया पर एक अज्ञात कार ने हिरण को टक्कर मार दी थी। हिरण के पैर में चोट आई है। फिलहाल उसे विभाग की देखरेख में रखा गया है और स्वस्थ होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। * Also Read: Pandit Pardeep Mishra Betul: बैतूल पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा, पावन हुई धरा, कल से शुरू होगी शिवपुराण कथा, कलेक्टर और एसपी पहुंचे कथा स्थल, आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा * Also Read: IAS Success Story : पढ़ी-लिखी नहीं थी मां, पूरे परिवार के खिलाफ गई, लोन भी लिया और बेटी को बना दिया IAS अधिकारी, पूरे देश में आई थी 62वीं रैंक The post Betul News: बैतूल बाजार में महिला का शव मिला, इधर हाइवे पर कार की टक्‍कर से घायल हुआ हिरण appeared first on Betul Update.
http://dlvr.it/SfCxXC