Betul Samachar: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अभी लोग तन्मय के साथ हुए हादसे को भूले भी नहीं हैं कि एक और हादसा हो गया। जिले के मुलताई क्षेत्र के ग्राम परसठानी में स्थित एक बांध में नहाने गए दो युवक डूब गए। दोनों युवक रविवार 12 बजे बांध में नहाने गए थे। दोनों युवकों के कपड़े और चप्पल बांध के किनारे पर पड़े हैं। इससे उनके डूबने की आशंका है। रेस्क्यू टीम युवकों की तलाश कर रही हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मुलताई थाना प्रभारी सुनील लाटा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार मुलताई छिंदवाड़ा मार्ग पर स्थित ग्राम परसठानी बांध में 2 लोगों के डूबने की बात सामने आ रही है।
* Also Read: MP Kisan Karj Mafi: कर्जमाफी को लेकर किसानों के हित में सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, बोलें-सरकार देगी पैसा, तीन अधिकारी और सस्पेंड
ग्रामीणों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डूबने वालों में राहुल पिता जियालाल पाटेकर 20 वर्ष निवासी सांवरी एवं राहुल धुर्वे निवासी भयावाड़ी बैतूल शामिल हैं। यह ग्राम डहुआ के क्रेशर पर काम करते थे। रविवार को 12 बजे महिलावाड़ी बांध पर नहाने आए थे। अचानक दोनों पानी में डूब गए युवकों की चप्पल और कपड़े बांध के पास देख कर लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला दोनों युवकों को निकालने के लिए प्रयास कर रहा है। एसडीआरएफ की टीम भी डैम में दोनों को तलाश कर रही है।
* Also Read: IAS Success Story : पढ़ी-लिखी नहीं थी मां, पूरे परिवार के खिलाफ गई, लोन भी लिया और बेटी को बना दिया IAS अधिकारी, पूरे देश में आई थी 62वीं रैंक
तन्मय का हादसा अभी भूले भी नहीं
उल्लेखनीय है कि मांडवी ग्राम में खुले बोर में गिरे मासूम तन्मय का मामला अभी लोग भूल भी नहीं पाए हैं। इस बीच यह एक और हादसा हो गया है। मांडवी गांव में मंगलवार को 8 साल का बालक तन्मय साहू एक खुले बोर में गिर गया था। उसे निकालने के लिए लगातार 84 घंटे रेस्क्यू चलाया गया था। लेकिन, उसकी जान नहीं बच पाई थी। कल सुबह ही उसे मृत अवस्था में बोर से निकालकर उसका अंतिम संस्कार किया गया था। पूरे अभियान के दौरान लोग उसकी सलामती की प्रार्थना करते रहे थे।
* Also Read: Sarson ka saag kaise banaye : सर्दियों में इस तरह बनाए सरसों का साग, इस तरह आएगा पंजाबी स्वाद, हर कोई करेगा तारीफ
The post Betul Samachar: एक और हादसा, अब डैम में नहाने गए दो युवक डूबे, तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम appeared first on Betul Update.
http://dlvr.it/SfCxVF
ताज़ा खबर
बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट
