लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

Sarson ka saag kaise banaye : सर्दियों में इस तरह बनाए सरसों का साग, इस तरह आएगा पंजाबी स्वाद, हर कोई करेगा तारीफ

Sarson ka saag kaise banaye: सर्दी के मौसम में वैसे तो बाजार में ढेर सारी हरी पत्ती वाली सब्जी मिल जाती है, इन्हें खाने से सेहत को बहुत फायदा भी होता है। लेकिन इस मौसम में पंजाब का सरसों का साग खाने का भी बहुत मन होता है। लेकिन घर में बनाए सरसों के साग में पंजाबी टेस्ट नहीं मिल पाता। आज हम आपको पंजाबी तरीके से सरसो के साग को बनाने का तरीका बता रहे है। इस तरीके से एक दम स्वादिष्ट सरसो का साग तैयार होगा। सरसों का साग बनाने के लिए सरसों के पत्तों के साथ पालक और बथुआ को भी मिलाया जाता है। तो चलिए जानें सरसों के साग की टेस्टी सब्जी। नीचे सरसो का साग बनाने की वीडियो दी गई है। उसे देखकर भी आप सरसो का साग बना सकते है।  सरसों का साग बनाने की सामग्री * सरसों के पत्ते 500 ग्राम * पालक 150 ग्राम * बथुआ 100 ग्राम * टमाटर 250 ग्राम * प्याज एक * लहसुन की कलियां चार से पांच * हरी मिर्च दो से तीन * अदरक दो इंच का टुकड़ा * सरसों का तेल दो चम्मच * देसी घी दो चम्मच * हींग दो चुटकी * जीरा आधा चम्मच * हल्दी पाउडर * मक्के का आटा एक चौथाई कप * लाल मिर्च पाउडर * नमक स्वादानुसार * गु़ड़ छोटा टुकड़ा। सरसों का साग बनाने की विधि सरसों का साग बुनाने के लिए सबसे पहले सरसों और हरे पत्ते को उबाल लें। उबालने से पहले सरसों के पत्ते, पालक के पत्ते और बथुआ के पत्तों को अच्छी तरह से धो लें। इसे धोने के लिए आप छलनी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जिससे कि सारी गंदगी निकल जाए। सारे पत्तों को एक जगह रख लें और चाकू की मदद से काट लें। अब कूकर में सारे पत्तों को डालें और एक कप पानी डालकर गैस पर रख दें। एक दो सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें। * Also Read: Money Vastu tips: अमीर लोग कभी नहीं करते पैसों को लेकर ये गलतियां, इसलिए बनते है और ज्‍यादा रईस तड़का लगाने से पहले मसाले को तैयार कर लें। इसके लिए मिक्सी में प्याज, टमाटर, हरी मिर्ची, लहसुन, अदरक को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। अब कड़ाही को गैस पर रखें ओर थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे मक्के के आटे को डालकर सुनहरा भून लें। फिर इसे कटोरी में निकालकर रख लें। एक बार फिर तेल डालें और गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो जीरा चटकाएं। चटकने के बाद हल्दी पाउडर डालें। साथ में प्याज और लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। * Also Read: IAS Success Story : पढ़ी-लिखी नहीं थी मां, पूरे परिवार के खिलाफ गई, लोन भी लिया और बेटी को बना दिया IAS अधिकारी, पूरे देश में आई थी 62वीं रैंक इसे तबतक भूनें जबतक कि ये तेल ना छोड़ दे। कूकर की सीटी को निकालकर ब्लेंडर से सारे पत्तों को मिला लें। इन उबले पत्तों को मिलाते समय इसमे गुड़ डाल दें। अच्छी तरह मिलाने के बाद प्याज के तड़के वाली कड़ाही में इसे डालकर मिलाएं। साथ में मक्के का आटा भी डाल दें। स्वादानुसार नमक डालें और पांच से छह मिनट तक पकने दें। गैस बंद कर दें और गर्मागर्म मक्के की रोटी या फिर आटे की रोटी के साथ भी परोस सकती हैं। * Also Read: MP Kisan Karj Mafi: कर्जमाफी को लेकर किसानों के हित में सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, बोलें-सरकार देगी पैसा, तीन अधिकारी और सस्पेंड Credit: bharatzkitchen HINDI (डिस्‍क्‍लेमर :  Betul Update के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें। बैतूल अपडेट दिखाई गई वीडियो को सोशल मीडिया साइट्स से सीधे आपके पास लेकर आए है। यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी। इसमें हमने किसी भी तरह की कांटछाट नहीं की है। इस वीडियो में दिखाया गया पूरा कंटेट यूजर द्वारा शेयर किया गया ओरिजनल कंटेट है। सोशल मीडिया पोस्ट बैतूल अपडेट के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं।) The post Sarson ka saag kaise banaye : सर्दियों में इस तरह बनाए सरसों का साग, इस तरह आएगा पंजाबी स्वाद, हर कोई करेगा तारीफ appeared first on Betul Update.
http://dlvr.it/SfCxKG