लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

Navy Agniveer Bharti 2022: इंडियन नेवी की अग्निवीर में 20% महिलाएं होंगी, ऐसे करें अप्लाई

Navy Agniveer Bharti 2022: भारतीय नौसेना में अग्निवीरों की भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। वर्तमान में भारतीय नौसेना में विभिन्न पदों पर 550 महिला अधिकारी तैनात हैं। जो लड़कियां अग्निवीर नेवी में शामिल होना चाहती हैं उन्हें योग्यता और वेतन पता होना चाहिए। पात्रता मापदंड महिलाओं की उम्र साढ़े 17 से 21 साल के बीच होनी चाहिए। वह 10वीं पास होनी चाहिए। वे अविवाहित होने चाहिए। उनकी हाइट 152 इंच यानी 4 फीट 11 इंच होनी चाहिए। इस भर्ती में लड़कियों के लिए ऊंचाई में भी छूट है। जिसकी जानकारी के लिए आप भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा शारीरिक परीक्षण परीक्षा पैटर्न इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न आएंगे, जिन्हें 30 मिनट में हल करना होगा। इसमें मैथ्स, साइंस और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। शारीरिक परीक्षण लिखित परीक्षा पास करने के बाद अग्निवीर लड़कियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। उन्हें 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी और 15 उठक-बैठक और 10 उठक-बैठक भी करनी होगी। इस टेस्ट में पास होने के बाद उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जो आईएनएस चिल्का में होगा। इसके बाद उनका अंतिम चयन किया जाएगा और पोस्टिंग दी जाएगी। वेतन भारतीय नौसेना में नौकरी पाने के पहले वर्ष में महिला अग्निवीरों को 30,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे साल 40 हजार रुपये, तीसरे साल 36 हजार, 500 रुपये और चौथे साल 40 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। ये सुविधाएं मिलेंगी नौकरी के दौरान उन्हें 48 लाख का गैर अंशदायी जीवन बीमा दिया जाएगा। सेना के अस्पताल में महिलाओं को चिकित्सा सुविधा और कैंटीन की सुविधा मिलेगी। अगर नौकरी के दौरान उनकी मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को एकमुश्त 44 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं यदि कोई अग्निवीर विकलांग है तो उसे विकलांगता के आधार पर राशि दी जाएगी। Source: Internet मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी में इन विभिन्न पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन, जल्द करें अप्लाई Railway Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका! 2521 पदों पर निकली भर्ती, आखिरी तारीख 17 दिसंबर The post Navy Agniveer Bharti 2022: इंडियन नेवी की अग्निवीर में 20% महिलाएं होंगी, ऐसे करें अप्लाई appeared first on BetulTalks.
http://dlvr.it/Sf9qV8